फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकीः बेटा व बहू ने मां की हत्या कर नहर में फेंका शव, इस बात से थे नाराज

Sat, 02 Nov 2019 02:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बेटा व बहू ने मां की हत्या कर नहर में फेंका शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाराबंकी में दस दिन से लापता एक वृद्ध महिला का शव नहर में बरामद हुआ है। शनिवार की सुबह मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिस ने शव को नहर से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच में पता लगा है कि  बेटे व बहू ने महिला की गला दबाकर हत्या की थी।

विज्ञापन


वारदात के पीछे महिला द्वारा अपना घर बेचने का कारण बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस के मुताबिक मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के भिखारीपुर मजरे चंद्र सिहाली से 10 दिन पूर्व लापता हुई वृद्धा का शव शनिवार की सुबह फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरसेल गांव के पास नहर में मिला है।

बताया जा रहा है कि मकान बेचने के विरोध पर बेटे व बहू ने गला दबाकर हत्या करने के बाद बुजुर्ग महिला का शव नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी पुत्र व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें