लखनऊ। राजधानी में मौसम तीन दिनों में कई करवटें बदल चुका है। बृहस्पतिवार को गर्मी और उमस ने परेशान किया। शुक्रवार को दिन में धूप तो देर शाम हुई तेज बारिश ने शहर को नहला दिया। शनिवार सुबह बारिश के बाद दोपहर बाद धूप निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं। आमतौर पर आसमान साफ रहेगा, धूप निकलेगी, लेकिन बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश भी हो सकती है।
अक्तूबर की शुरुआत में राजधानी का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री था। इसके बाद हर रोज तापमान लुढ़का। चार अक्तूबर को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री तक आ गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह और मोहम्मद दानिश ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक लखनऊ में 17.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। लखनऊ में अभी दो-तीन दिन हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद मौसम बिल्कुल साफ हो जाएगा। सात अक्तूबर के बाद तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। संभवत: मानसून की विदाई के भी संकेत मिलने लगे हैं।
अक्तूबर में अब तक तापमान में परिवर्तन
दिन - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
1 अक्तूबर - 33.4 - 25
2 अक्तूबर - 32.4 - 24.8
3 अक्तूबर - 32.1 - 25.1
4 अक्तूबर - 31.1 - 24.2
राजधाानी में शनिवार को बारिश हुई। इससे कई इलाकों में पानी भर गया।