फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती की सरकार को सलाह : आर्थिक मंदी से बचने के उपाय नाकाफी, गंभीर कदम उठाएं

Sat, 24 Aug 2019 03:49 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक मंदी को दूर करने के उपायों को बसपा सुप्रीम मायावती ने नाकाफी बताया है। मायावती ने कहा कि देश में भीषण गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, तनाव आदि से पीड़ित करोड़ों जनता को अब आर्थिक मन्दी की मार के खतरे के सम्बंध में 18 अगस्त को बीएसपी की मांग को संज्ञान में लेकर केन्द्र ने कल कुछ जरूरी कदम उठाए हैं जो अच्छी बात है पर यह काफी नहीं। केन्द्र को अभी निश्चिन्त नहीं हो जाना चाहिए।
विज्ञापन





मायावती ने कहा कि भीषण गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, कर्मचारियों की देश भर में हो रही छंटनी व तनाव-हिंसा आदि से घोर पीड़ित देश की करोड़ों मेहनतकश जनता को तत्काल राहत देने के लिए दीर्घकालीन उपायों के साथ-साथ तत्काल राहत व रोजगार देने वाले कदम उठाने की भी जरूरत है। केन्द्र इसे पूरी गंभीरता से ले।

विज्ञापन

अरुण जेटली के निधन पर जताया दुख

बसपा सुप्रीमो ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि बीजेपी के प्रमुख नेता श्री अरुण जेटली के निधन की खबर अति-दुःखद। वे बीमार थे व उनका हालचाल लेने हाल ही में मैं एम्स गयी थी। वे नामी वकील व अच्छे इंसान थे। देश की राजनीति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें