फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती 2018 : 12500 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण पूरा, पासिंग आउट परेड आज

Thu, 27 May 2021 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पहले चरण का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय ने दूसरे बैच के प्रशिक्षण की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती 2018 के तहत 49568 पदों पर निकली भर्ती में चयनित 12500 अभ्यर्थियों का पहले चरण का प्रशिक्षण पूरा हो गया। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शुक्रवार को इन रंगरूटों की पासिंग आउट परेड होगी। इसके बाद ट्रेनिंग हासिल करने वाले सभी सिपाहियों को जिलों में ड्यूटी के लिए भेजा जाएगा। पहले चरण का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय ने दूसरे बैच के प्रशिक्षण की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जून के अंत में दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू हो सकेगा। 

विज्ञापन


बता दें कि अक्तूबर 2018 में सिपाही के 49568 पदों पर भर्ती निकली थी। इसमें 18 हजार पद पीएसी के थे। पिछले वर्ष इसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया। लेकिन प्रशिक्षण क्षमता सीमित होने के कारण सभी का प्रशिक्षण एक साथ नहीं कराया जा सका था। कोरोना काल को देखते हुए इसे कम से कम तीन चरणों में कराने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में 14000 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था, जिसमें लगभग 12500 अभ्यर्थी ही प्रशिक्षण के लिए पहुंचे। इनका प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें