भाई मनीष ने बताया कि शनिवार शाम को निशांत व ज्योति में कहासुनी हुई। इससे नाराज निशांत बाइक लेकर निकल गया और मोबाइल भी बंद कर दिया। रविवार सुबह इंदिरानगर थाने में तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर अमरनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक, गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की गई तो रविवार सुबह गोमतीनगर पुलिस को उसकी बाइक रिवर फ्रंट पर खड़ी मिली।
एप के जरिए बाइक के मालिक का पता लगाया और इंदिरानगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोर लगाए, लेकिन निशांत का सुराग नहीं लगा। अंबेडकर उद्यान चौकी प्रभारी संजय गुप्ता के मुताबिक, सोमवार सुबह एएसपी उत्तरी कार्यालय के पास एक शव पानी में उतराता मिला। शव बाहर निकालवाया और पहचान पत्र से शिनाख्त हुई।