फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

Wed, 02 Apr 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट में रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर क्षितिज पांडेय (34) की मौत हो गई। वह अपने घर के इकलौते चिराग थे। हादसे की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बाराबंकी में देवा रोड राम विहार कॉलोनी निवासी धनंजय के अनुसार, बेटा क्षितिज पांडेय एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। फिलहाल वह वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। रविवार देर शाम क्षितिज हेलमेट लगाकर स्कूटी लेकर घर से निकला था। रात दस बजे घर लौटते वक्त चिनहट में टेल्को के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचा। घरवालों को घटना की सूचना दी। इस बीच क्षितिज की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर मां रंजना का रो-रोकर बुरा हाल था।

हादसे में बाइक सवार दोस्त जख्मी : इसके अलावा गोमतीनगर के बड़ी जुगौली निवासी अर्जुन सिंह यादव के मुताबिक बेटा हर्षवर्धन आशियाना स्थित एमराल्ड मॉल में काम करता है। शनिवार रात 10:30 बजे बेटा दोस्त फराज के साथ काम कर बाइक से घर आ रहा था। माॅल से कुछ दूरी पर अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक बेकाबू हो गई। फिर दोनों बाइक समेत कार में फंसकर 50 मीटर तक घिसटते चले गए। लोगों के शोर मचाने पर आरोपी ने कार रोकी और फिर बैक कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें