फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी की मौत के मामले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आोपी अरुण कुमार यादव।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई के वृंदावन सेक्टर-18 स्थित आश्रय एन्क्लेव अपार्टमेंट में रहने वाली सलोनी सिंह (27) की माैत मामले में उनके पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर अरुण कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। सलोनी के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 30 अप्रैल को सलोनी की संदिग्ध हालात में माैत हो गई थी।
विज्ञापन

गोमतीनगर के विनयखंड निवासी सलोनी के पिता लाल सिंह ने बताया कि बेटी ने 2 दिसंबर 2024 रायबरेली के लालगंज निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अरुण से प्रेम विवाह किया था। वे लोग मौजूदा समय में आश्रय एन्क्लेव अपार्टमेंट में रह रहे थे। अरुण घर से ही ऑनलाइन काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अरुण ने बताया था कि काम करते समय सलोनी सीढ़ियों से गिर पड़ी है और गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया था। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अरुण के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें