फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक के बल पर वाहन चेकिंग का वीडियो वायरल, सपा सांसद ने कहा- यह भाजपाइयों का रिटर्न गिफ्ट

Tue, 25 Jun 2019 04:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बदायूं के वजीरगंज में पिस्टल तानकर वाहन चेक करते चौकी प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बदायूं पुलिस के वाहन चेकिंग का वीडियो वायरल होने से विभाग की खूब फजीहत हो रही है। वीडियो में पुलिस को बंदूक के बल पर वाहन चेकिंग करते हुए देखा जा रहा है। हर तरफ हो रही विभाग की आलोचना को देखते हुए सोमवार को एजीडी कानून व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री ने बदायूं एसपी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि वाहन चेकिंग के लिए रोकी गई मोटर साइकिल को पुलिस चारों ओर से घेर लेती है। एक पुलिस कर्मी बाइक चालक से दोनों हाथ ऊपर उठाने और बात न मानने पर गोली मारने की चेतावनी दे रहा है। सिपाही कह रहा है कि हाथ नीचे किए तो गोली लग जाएगी। इस पर बाइक सवार कहता है कि कुछ भी तो नहीं है। सिपाही जेब चेक करते हुए कहता है कि हेलमेट कौन लगाएगा?

यहां देखें पूरा वीडियो:

विज्ञापन

किन परिस्थितियों में पुलिस ने उठाया यह कदम

प्रतीकात्मक तस्वीर
सोशल मीडिया पर इस तरह हो रही खिंचाई   
- यह कश्मीर या सीरिया नहीं, यूपी का बदायूं है, जहां आम आदमी की भी आतंकियों की तरह चेकिंग की जाती है।
-  कमजोर दिल वाले इन रास्तों से न गुजरें, यूपी पुलिस ड्यूटी पर है।  

वाहनों की चेकिंग, अपराधी की तलाशी लेना और किसी ऑपरेशन के दौरान अपराधी को पकड़ने के अलग-अलग तरीके होते हैं। ‘टेक्निकल तकनीक का इस्तेमाल किसी ऑपरेशन या किसी अपराधी को पकड़ने के लिए किया जाता है। रूटीन चेकिंग में किन परिस्थितियों में पुलिस ने यह कदम उठाया, इसका जवाब बदायूं एसपी से मांगा गया है।  - पीवी रामाशास्त्री, एडीजी कानून व्यवस्था
विज्ञापन

खुद को सुरक्षित करने का है तरीका

प्रतीकात्मक तस्वीर
कई बार चेकिंग में अपराधी पुलिस पर फायरिंग कर देते हैं, इससे पुलिस कर्मियों की जान खतरे में पड़ जाती है। ऐसे में एहतियातन टेक्निकल तकनीक का प्रयोग करने के लिए कहा गया है, जिसमें एक-दो कर्मी तलाशी लें और बाकी अलर्ट पोजिशन में रहें। इसका उद्देश्य अपने आप को सुरक्षित रखने का है ताकि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग पुलिस पर हमला न कर सकें। - अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी बदायूं

भाजपाइयों का रिटर्न गिफ्ट : धर्मेंद्र
बदायूं से सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘ हाथ ऊपर वरना गोली मार देंगे। अपराध रोकना तो दूर, निर्दोषों के साथ अपराधियों जैसा सलूक। वाहन चेकिंग के नाम पर आम जनता से अपराधियों जैसा व्यवहार ना काबिले बर्दाश्त। वोट लेकर सत्ता पर काबिज भाजपाइयों का यह रिटर्न गिफ्ट है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें