फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर सेवा के लिए यूपी पुलिस को सोशल मीडिया इंपावरमेंट अवार्ड

Sun, 30 Apr 2017 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्विटर
विज्ञापन
यूपी पुलिस की ट्विटर सेवा को सोशल मीडिया इंपावरमेंट अवार्ड से नवाजा गया है। ये अवार्ड डिजिटल इंपावरमेंट फाउंडेशन की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रभारी राहुल श्रीवास्तव ने यह अवार्ड हासिल किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस अवार्ड के लिए कई देशों से नामांकन हुए थे।
विज्ञापन


अलग-अलग श्रेणी में पुरस्कार दिए जाने थे। यूपी पुलिस की ट्विटर सेवा को पब्लिक रिलेशन श्रेणी में चुना गया।

इस सेवा को जनता और पुलिस के बीच संपर्क का सबसे बेहतरीन और प्रभावी माध्यम माना गया। यह अवार्ड किसी भी पुलिस संगठन को मिलने वाला इकलौता है।

राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया ग्रांड जूरी अवार्ड के लिए विभिन्न देशों से 162 नामांकन आए थे। इसमें विभिन्न श्रेणी में 16 विजेता चुने गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें