फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर में बनेगा सोशल मीडिया सेंटर, सीएम ने धनराशि की दी स्वीकृति

Tue, 30 May 2023 07:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि पुलिस आधुनिकीकरण के तहत  कई थाना क्षेत्रों एवं पुलिस चौकियों के आवासीय एवं अनावसीय भवनों का निर्माण होना है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी मिलने पर दोषी कर्मियों को बख्शा नही जाएगा। 
विज्ञापन
प्रमुख सचिव गृह व सूचना संजय प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस आधुनिकीकरण के तहत वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर में सोशल मीडिया सेंटर की स्थापना के लिए धनराशि देने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए प्रत्येक जिो को 23.03 लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही, प्रदेश के 17 जिलों में पुलिस के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए 32.51 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने के स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि पुलिस आधुनिकीकरण के तहत 17 जिलों वाराणसी, शामली, बाराबंकी, गोरखपुर, आगरा, अलीगढ़, उन्नाव, एटा, संतकबीरनगर, भदोही, बरेली, मुरादाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मेरठ, फतेहगढ़, एवं बदायूं के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं पुलिस चौकियों के आवासीय एवं अनावसीय भवनों का निर्माण होना है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी मिलने पर दोषी कर्मियों को बख्शा नही जाएगा। उन्होंने बताया कि इन भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें