फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मुद्दे पर फैसले से पहले पुलिस ने जारी की एडवायजरी, कॉल रिकॉर्डिंग का किया खंडन

Mon, 04 Nov 2019 01:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
जारी की गई एडवायजरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए जाने वाले निर्णय से पहले अयोध्या पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने एडवायजरी जारी करते हुए सोशल मीडिया पर रोक लगाने व कॉल रिकॉर्डिंग की भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए एडवायजरी जारी की है।

विज्ञापन


अयोध्या पुलिस ने कहा कि कॉल रिकॉर्डिंग व सोशल मीडिया साइट्स को मॉनिटर किए जाने की खबरें भ्रामक हैं। इन पर भरोसा न करें। पुलिस ने एडवायजरी में कहा कि सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्स एप व इन्स्टाग्राम पर किसी भी धार्मिक/साम्प्रदायिक, भ्रामक, असत्य, सौहार्द बिगाड़ने वाले आपत्तिजनक फोटो, वीडियो व मैसेज को पोस्ट, लाइक व शेयर न करें अन्यथा अफवाह फैलाने या धार्मिक व साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि अयोध्या मुद्दे पर अगले 10 नवंबर तक फैसला आने की उम्मीद है जिसे लेकर प्रदेश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और पुलिस समय-समय पर एडवायजरी जारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें