फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इतनी भीड़...दिल्ली रूट पर लगाई गईं 50 अतिरिक्त बसें, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छठ पर्व मनाने के लिए घर जा रहे पूर्वांचल के लोगों की मंगलवार को बस अड्डों पर भीड़ रही। वहीं, दिवाली के बाद लखनऊ से दिल्ली लौटने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। परिवहन विभाग ने दिल्ली रूट पर 50 अतिरिक्त बसें लगाई हैं। रविवार तक यही हाल रहने के आसार के चलते सभी कर्मचारियों व अफसरों की छुट्टियां रद्द की गई हैं।
विज्ञापन




परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को खरना है। लखनऊ से पूर्वांचल के जिलों के लिए 400 अतिरिक्त बसों से लोगों को उनके गंतव्य तक रवाना किया गया। वहीं, लखनऊ से दिल्ली व मुंबई लौटने वालों के लिए भी 50 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के कारण लोग बस को तवज्जो दे रहे हैं। लखनऊ परिक्षेत्र के आलमबाग, कैसरबाग, चारबाग, अवध, रायबरेली, बाराबंकी आदि से हर रोज 50 हजार लोग यात्रा करते हैं। पिछले एक सप्ताह में यह संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है। पिछले सात दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इन डिपो से 7.37 लाख लोगों ने यात्रा की है। रविवार तक यह संख्या करीब दोगुनी हो जाने की उम्मीद है।



ट्रेनों में तो भीड़ से चेकिंग भी मुश्किल



दिल्ली, मुंबई, पंजाब जैसे महानगरों से पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्री ट्रेनों के भरोसे हैं। ट्रेनों में यात्रियों को सीटें मिलना मुश्किल हो गईं हैं। ट्रेनों के आरक्षित कोच में भी वेटिंग और बेटिकट यात्रियों का कब्जा है। सबसे ज्यादा शिकायतें स्लीपर में देखने को मिल रही हैं। टीटीई भीड़ के आगे बेबस दिख रहे हैं। जीआरपी और आरपीएफ की फटकार भी काम नहीं आ रही है। ऐसे में कन्फर्म टिकट लेकर चल रहे यात्री भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें