लखनऊ के चिनहट इलाके का एक व्यापारी ऑनलाइन शॉपिंग करके ठगी का शिकार बन गया। उसने सैमसंग का नोट-3 मोबाइल मंगाया था। कोरियर से भेजे पैकेट में ईंट निकली। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने कोरियर वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
व्यापारी को साइबर क्राइम सेल का रास्ता दिखाया है।
पुलिस के मुताबिक, कंचनपुर मटियारी स्थित प्रकाशिनी कॉम्प्लेक्स में रहने वाले व्यवसायी आशीष यादव ने टीवी पर स्नैपडील पर सैमसंग के नोट-3 मोबाइल देखा।
बाजार में 30 हजार रुपये कीमत वाला मोबाइल ऑनलाइन शॉपिंग पर 28,900 रुपये का था। आशीष ने स्नैपडील के नंबर पर कॉल करके मोबाइल की बुकिंग की और ऑनलाइन भुगतान कर दिया।
कंपनी ने उसे चौथे दिन डिलीवरी पहुंचाने का आश्वासन दिया था। आशीष के मुताबिक, बुधवार शाम 5:45 बजे जेवीईएक्सपी कोरियर के विजय गुप्ता ने उसके घर दस्तक दी और स्नैपडील द्वारा भेजा पैकेट उपलब्ध कराया।