फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : पुलिस के स्टीकर लगाकर कर रहे थे शराब की तस्करी, हादसा हुआ तो खुली पोल

Tue, 22 Oct 2019 05:45 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
विज्ञापन
शराब की तस्करी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दीपोत्सव व अयोध्या फैसले को देखते हुए जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी है। लेकिन इस कड़ी सुरक्षा की पोल मंगलवार सुबह तब खुल गई, जब टोल प्लाजा पर बिना नंबर वाली सफारी की चेकिंग नहीं की गई। आगे जाकर ये सफारी जब दुर्घटनाग्रस्त हुई तब खुलासा हुआ कि उसमें हरियाणा से शराब तस्करी की जा रही है। 
विज्ञापन


सफारी को जल्दी से भगाने के चक्कर में तस्कारों ने उसे सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ा दिया। एक्सिडेंट के बाद तस्कर सफारी छोड़कर फरार हो गए। वहीं कार से बड़ी संख्या में शराब बरामद हुई। आशंका जताई जा रही है तस्कर अयोध्या के रास्ते शराब बिहार ले जा रहे थे। 

वहीं सफारी की तलाश ली गई तो उसमें तीन अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद हुईं हैं। जबकि सफारी पर पुलिस के स्टीकर लगे हैं। साथ ही दुर्घटना भी आरटीओ कार्यालय के पास हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें