फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर दबोचे गए चार तस्कर, यूं छिपाकर ला रहे थे लाखों रुपये का विदेशी सोना

Thu, 04 Jul 2019 02:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बरामद सोने की चेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीमा शुल्क विभाग की टीम ने बुधवार को अमौसी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शारजाह से आ रहे चार तस्करों को दबोच लिया। इनके पास से विदेशी सोने की चेन बरामद हुई है। विभाग का आकलन है कि चेन की कीमत 14.28 लाख रुपये है।

विज्ञापन


ये तस्कर सोने की चेन को शर्ट एवं पतलून में छिपा कर लाए थे। उपायुक्त निहारिका लाखा के मुताबिक, मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि शारजाह से आने वाली फ्लाइट (6ई-1412) से चार तस्कर विदेशी सोना लेकर आ रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

दुबई में एक ही कंपनी में करते थे काम

बरामद चेन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को फ्लाइट लखनऊ पहुंची और बिहार के गोपालगंज अमलेश कुमार, सुशील कुमार निवासी और सीवान निवासी मृत्युंजय कुमार व कृष्ण कुमार को पकड़ लिया गया। तलाशी में 400 ग्राम विदेशी सोने की चेन बरामद हुई। जिनको पूछताछ के लिए कार्यालय लाया गया।

यह तस्कर दुबई में एक ही कंपनी में काम करते थे, जो परिचित भी हैं। ये अवैध रूप से सोने की चेन ला रहे थे जिनके पास कोई चालान नहीं था। सीमा शुल्क से बचने के लिए सोने की चेन को शर्ट व पतलून में छिपाकर रखे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें