फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे छिपा कर ला रहा था 18.80 लाख का सोना, अमौसी एयरपोर्ट पर दबोचा गया

Sat, 10 Feb 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पकड़ा गया तस्कर और बिडिंग जिसमें छिपा रखा था सोना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने 18.80 लाख रुपये की कीमत के सोने के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर राजेश प्रकाश भरानी सूटकेस की बीडिंग के रूप में सोने की तस्करी कर रहा था। कस्टम कमिश्नर शिव कुमार शर्मा ने बताया कि तस्कर बैंकॉक से लखनऊ आ रहा था। इसके पास से करीब छह सौ ग्राम सोना बरामद हुआ।
विज्ञापन


कस्टम कमिश्नर के मुताबिक, थाई स्माइल एयरवेज की फ्लाइट संख्या डब्लूई-333 बैंकॉक सुवर्णभूमि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर 11.50 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचती है। शुक्रवार को जब फ्लाइट अमौसी पहुंची तो पड़ताल में उलहालनगर निवासी राजेश प्रकाश भरानी को गिरफ्तार किया गया।

राकेश के पास से कस्टम अधिकारियों ने 593 ग्राम सोना बरामद किया। जो तस्करी कर लखनऊ ला रहा था। सोने की कीमत 18.80 लाख रुपये आंकी जा रही है। तस्कर राजेश सूटकेस की बिडिंग के रूप में सोने की तस्करी कर रहा था। वहीं, अधिकारियों की मानें तो अमौसी एयरपोर्ट पर पकड़े जाने वाले तस्कर नित नए तरीके अपनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल ऐसे पकड़ा गया था तस्कर

इसी सूटकेस की बिडिंग में छिपा कर रखा था सोना। - फोटो : amar ujala
मसलन, गत वर्ष सऊदी से सोना तस्कर कर लखनऊ ला रहे एक तस्कर ने सोने को इमरजेंसी लाइट की बैटरी के सांचे में ढाला हुआ था। जबकि उससे पहले पकड़े गए एक तस्कर ने जूते के सोल में कीमती धातु छिपा रखी थी। हालांकि, सीआरपीएफ की मानें तो तस्करों की जांच-पड़ताल की प्रक्रिया को निरंतर मजबूत बनाया जा रहा है। इसमें एयरपोर्ट प्रशासन की भूमिका भी अहम है।

गढ़ बन रहा है लखनऊ
तस्करों के लिए खाड़ी देशों से तस्करी कर लाए गए सोने को खपाने का गढ़ लखनऊ बनता जा रहा है। जहां से तस्करों के गैंग ऑपरेट होते हैं। पैसेंजर खाड़ी देशों से सीधे लखनऊ आते हैं और यहां से दिल्ली, जयपुर, पटना जैसी अन्य जगहों के लिए रवाना हो जाते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, प्रतिवर्ष अमौसी एयरपोर्ट पर चार से पांच करोड़ रुपये का सोना बरामद किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें