फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा तस्कर, 20 प्रतिबंधित कछुए बरामद

विज्ञापन
आरोपी विशाल व बरामद कछुए।
विज्ञापन
लखनऊ। कोलकाता से प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए मंगवाकर उन्हें नेपाल और आसपास के जनपदों में बेचने वाले तस्कर को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हसनगंज के डालीगंज निवासी विशाल मिश्र के पास से 20 इंडियन स्टार टॉरटॉइज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ में तैनात डिप्टी एसपी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी टीम कुछ दिनों से वन्यजीव तस्करों के गैंग पर काम कर रही थी। मंगलवार रात सूचना मिली कि एक तस्कर कछुआ बेचने के लिए निरालानगर आने वाला है। इस पर टीम पहले से वहां पहुंच गई। इस बीच स्कूटी सवार संदिग्ध युवक के पास एक बैग दिख। शक होने पर टीम ने युवक को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके बैग से 20 इंडियन स्टार टॉरटॉइज मिले।

डिप्टी एसपी ने बताया कि इंडियन स्टार टॉरटॉइज कछुए की विलुप्त होती प्रजाति है। इस कारण इसे प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है। पूछताछ में विशाल ने बताया कि वह कोलकाता से पार्सल के माध्यम से कछुओं को ट्रेन से मंगवाता था। फिर उन्हें ऊंचे दाम पर नेपाल व आसपास के जनपदों में बेच देता है। आरोपी के खिलाफ हसनगंज थाने में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसटीएफ की टीम आरोपी के पश्चिम बंगाल के कनेक्शन को खंगाल रही है।

आरोपी विशाल व बरामद कछुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें