फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 12.50 लाख रुपये की अफीम के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी मो. वसीम।
विज्ञापन
लखनऊ। झारखंड से अफीम लाकर यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में आपूर्ति करने वाले अफीम तस्कर को यूपी एसटीएफ ने मड़ियांव इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12.50 लाख रुपये कीमत की अफीम भी मिली है।
विज्ञापन


एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक सिंह के अनुसार उनकी टीम को सूचना मिली कि एक मादक पदार्थ तस्कर मड़ियांव इलाके में अफीम लेकर आने वाला है। इस पर एसटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को मुखबिर व सर्विलांस की मदद से भिठौली तिराहे के पास से झारखंड चतरा थाना सदर रहमतनगर निवासी मो. वसीम को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 2.56 किलो अफीम भी मिली।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि झारखंड तैमारा निवासी संजू से 2.34 लाख रुपये किलो अफीम खरीदता था। इसके बाद संजू की मदद से ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में पांच से छह लाख प्रति किलो के हिसाब से बेचता था। संजू आरोपी वसीम को अफीम की खेप तैमारा के पास जंगल में देता है। तस्करी का यह धंधा नकद में होता था। पकड़े गए आरोपी वसीम के खिलाफ मड़ियांव थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसटीएफ उसके गैंग के अन्य लोगों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें