फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच करोड़ की हेरोइन के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बाराबंकी और ठाकुरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को 507 ग्राम हेरोइन के साथ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ रुपये है। आरोपी के खिलाफ एएनटीएफ में तैनात दरोगा कुलदीप शर्मा ने ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन



दरोगा के मुताबिक रविवार को हेरोइन के तस्करी की सूचना पर दोपहर करीब एक बजे वह टीम के साथ बालागंज पहुंचे। वहां उन्होंने ठाकुरगंज पुलिस की टीम से संपर्क किया। फिर दोनों टीमें रोशनाबाद काॅलोनी पहुंचीं। वहां उन्हें एक युवक बैग लेकर स्कूटी से आता दिखा। पुलिस ने उसे रोक कर बैग की तलाशी ली तो उसमें एक पन्नी में 507 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी की पहचान ठाकुरगंज के गऊघाट निवासी राहुल रावत के रूप में हुई।
आरोपी पुड़िया में बेचता था हेरोइन

राहुल ने बताया कि कुड़िया घाट स्थित दुकान पर युवक हेरोइन लेकर आता था। उससे वह कम कीमत में हेरोइन खरीद कर उसकी छोटी पुड़िया बनाकर लोगों को बेचता था। दरोगा ने बताया कि आरोपी के पास स्कूटी, दो मोबाइल फोन और एक हजार रुपये बरामद हुए हैं। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें