लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की गोरखपुर यूनिट ने रविवार को चिनहट इलाके से मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपी बाराबंकी जैदपुर टिकरा मुर्तजा निवासी मो. शकील को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 1.11 किलो हेरोइन, दो मोबाइल फोन, एक कार और 5080 रुपये मिले।
एएनटीएफ यूनिट गोरखपुर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमेश राम के मुताबिक रविवार को चिनहट के कमता सर्विस लेन के पास वैगनआर कार में रखकर हेरोइन लेकर जा रहे शकील को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शकील ने बताया कि वह हेरोइन को टिकरा मुर्तजा से लेकर बड़े तस्कर को सौंपने जा रहा था। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.22 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी के पास से बरामद मोबाइल फोन की जांच कर उसके गैंग से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।