प्रख्यात उपन्यासकार अमृतलाल नागर की 97वीं जयंती पर 19 अक्तूबर को आयोजन
होगा।
संचित स्मृति (न्यास) के अन्तर्गत अमृतलाल नागर साहित्य केंद्र समेत
अन्य संगठनों की ओर से कैसरबाग के जयशंकर प्रसाद सभागार में अमृतलाल नागर
स्मृति संध्या का आयोजन किया जाएगा।
शाम 4 बजे से होने वाले कार्यक्रम में
नागर जी द्वारा संपादित पत्रिकाओं पर केन्द्रित स्मारिका प्रकाशित की
जाएगी।
लगभग डेढ़ सौ पृष्ठों की इस सचित्र स्मारिका में नागरजी द्वारा 1934
से 1954 की अवधि में संपादित पत्रिकाओं के संबंध में उनके सबसे छोटे बेटे
डॉ. शरद नागर के गवेषणात्मक आलेख एवं उनके द्वारा संजोयी गई सचित्र दुर्लभ
सामग्री भी होगी।