बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार दागी, आपराधिक और सांप्रदायिक तत्वों को संरक्षण व सुरक्षा देने में रिकार्ड कायम करती जा रही है।
मोदी सरकार ने गंभीर आर्थिक अपराधों व भ्रष्टाचार के आरोपी ललित मोदी से संबंधों को निभाने में नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं।
उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ उसी तरह कार्रवाई की मांग उठाई है जैसी दिल्ली के कानून मंत्री के खिलाफ की गई है।
मायावती ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि बैकफुट पर आई मोदी सरकार देश की जनता को इस बात का जवाब नहीं दे पा रही है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ‘देशहित व कानून की अनदेखी’ करके ‘मानवीय’ आधार के कमजोर तर्क पर ललित मोदी को ब्रिटिश सरकार से यात्रा दस्तावेज दिलाने के मामले में इतना आगे जाकर मदद क्यों की?