फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप: मेरी सभा में आया राहुल गांधी का गुंडा, सौगंध लेती हूं, नहीं रह पाएगा इस क्षेत्र में

Thu, 25 Apr 2024 10:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी

सार

Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी जनसभा में राहुल गांधी का गुंडा भेजा गया। ईरानी ने राबर्ट वाड्रा की उम्मीदवारी पर भी व्यंग्य किया। 
विज्ञापन
Smriti Irani, rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरे 10 साल के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि महोना में मेरे कार्यक्रम में राहुल गांधी का एक गुंडा आया। मैं सौगंध खाती हूं कि आने वाले पांच साल में एक भी कांग्रेस का गुंडा अमेठी लोकसभा क्षेत्र में रह नहीं पाएगा।

विज्ञापन


महोना में केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम था, जिसमें वह लोगों से संवाद कर रही थीं। इसी दौरान कोविड का टीका लगवाने के मुद्दे पर लोगों से सवाल जवाब भी किया। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के बाद पुलिस एक युवक को थाने ले गई। एसओ तनुज पाल कहते हैं कि युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।



जीजा हो या साला, अमेठी में हर कोई मोदी का मतवाला 
 राबर्ट वाड्रा के चुनाव लड़ने की मांग का पोस्टर अमेठी में लगने के बाद बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी खुलकर बोलीं। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब जीजा मांग रहे हैं अमेठी से। पहले साले साहब को मांग रहे थे। लेकिन.. मैं कहना चाहती हूं कि जीजा हो या साला, अमेठी में हर कोई है मोदी का मतवाला।
विज्ञापन


जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जीजाजी की नजर जगदीशपुर पर है। बाग के कागज छिपा लेना, घर के कागज छिपा लेना, जीजाजी की नजर पक्की है। राहुल हों या जीजाजी, किसी को अमेठी के बारे में कुछ नहीं पता। उन्हें तो अमेठी के गांवों तक के नाम नहीं याद होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी न होते तो जगदीशपुर में ट्रामा सेंटर नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें