फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशोदा मैया की तरह ही काम कर रही हैं हमारी आशा बहुएं: अमेठी में स्मृति ईरानी

Thu, 12 Sep 2019 09:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमेठी में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेठी स्थित नवोदय विद्यालय में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय आशा सम्मेलन में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 39 आशा बहू तथा तीन आशा संगिनी को चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


स्मृति ने आशा बहुओं को सांसद निधि में उनकी भी हिस्सेदारी जोड़ते हुए गांव में विकास कार्यों के लिए आवेदन मांगा। साथ ही सीएमओ को स्वास्थ्य विभाग में संचालित कार्यक्रमों की प्रदेश स्तर पर होने वाली रैंकिंग में पहला स्थान लाने का निर्देश देते हुए सहयोग की बात कही।

आशा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ब्लॉक स्तर पर संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, परिवार नियोजन तथा स्वच्छता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 39 आशा बहू तो जनपद स्तर पर तीन आशा संगिनी को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि का चेक देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


उन्होंने आशा को यशोदा मैया का दर्जा देते हुए जीवनदायिनी कहा। कहा कि सांसद निधि में आशा का भी हक है। आशा अपने गांव व कार्यक्षेत्र में जरूरी विकास कार्य कराने के लिए सीएमओ के जरिये आवेदन कराएं। पत्र मिलने के 24 घंटे के भीतर कवायद शुरू हो जाएगी। 

स्मृति ने सीएमओ को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की प्रदेश स्तर पर होने वाली रैंकिंग पांचवें स्थान से बढ़ाकर पहले स्थान पर लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर विधायक तिलोई मयंकेश्वर शरण सिंह, अमेठी विधायक गरिमा सिंह, डीएम प्रशांत शर्मा, सीडीओ प्रभुनाथ, सीएमओ आरएम श्रीवास्तव, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एएसपी दयाराम सरोज, एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद समेत सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।

सीएमओ ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने स्मृति को बताया कि उनका जिला प्रदेश की रैंकिंग में कई योजनाओं में पांचवें तो कुछ में छठवें स्थान पर है। स्वास्थ्य कर्मियों व आशा बहुओं की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि 2018-19 में 37,268 लक्ष्य के सापेक्ष 30,369 महिलाओं का संस्थागत प्रसव कराया गया जो 81.49 फीसदी रहा। टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य 52,519 के सापेक्ष 47,611 का टीकाकरण कराया गया जो 90.65 फीसदी रहा। परिवार नियोजन के लिए निर्धारित लक्ष्य 3,207 के सापेक्ष 2,167 को लाभान्वित कराया गया। 

आशा बहुओं को मिला यह पुरस्कार
उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं को प्रोत्साहित करने के लिए ब्लॉक स्तर पर तीन-तीन बहू का चयन किया गया था। इनमें प्रथम स्थान पर चयनित बहू को पांच हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर दो हजार रुपये व तृतीय स्थान पर चयनित बहू को एक हजार रुपये का चेक दिया गया। तीन आशा संगिनी को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर चयनित को पांच हजार रुपये, द्वितीय पर चयनित को तीन हजार रुपये व तृतीय स्थान पर चयनित को दो हजार रुपये का चेक दिया गया।

अक्तूबर से व्हाट्सएप पर ली जाएंगी शिकायतें : डीएम
डीएम प्रशांत शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए दिए गए निर्देश के क्रम में पिछले एक माह से शुरू ऑनलाइन व्यवस्था में एक हजार शिकायतों का निस्तारण कराया गया। कहा कि मंत्री ने इसे और सरल बनाने के लिए कहा है। अक्तूबर से जिले वासियों को अपनी समस्या के लिए शिकायती पत्र देने के लिए अब जिला मुख्यालय, तहसील व ब्लॉक पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग व्हाट्सएप पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। व्हाट्सएप पर मिलने वाली शिकायतों को विभागवार सूचीबद्ध कराया जाएगा। निस्तारण की सूचना भी अब पीड़ित को व्हाट्सएप पर ही दी जाएगी।
विज्ञापन

अस्थाई आवास पर सुनीं समस्याएं

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार सुबह गौरीगंज के जामों मार्ग पर स्थित अपने अस्थाई निवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। स्मृति ने संसदीय क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्या सुनने के बाद मौके से ही संबंधित अधिकारी को फोन कर निस्तारण कराने का निर्देश भी दिया।

अगिभनपीड़ित से मिलकर दी सांत्वना
शहर के कटरा लालगंज निवासी अमर चौरसिया की किराना की दुकान में मंगलवार को आग लग गई थी। इससे कई लाख की सामग्री राख हो गई थी। अमेठी दौरे के दूसरे दिन नवोदय विद्यालय जाते समय स्मृति अमर की दुकान पर पहुंचीं और उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान स्मृति ने व्यापारियों को सामूहिक बीमा कराने की सलाह दी। अमर ने अपनी दुकान का कोई बीमा नहीं कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें