फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, जनसभा को संबोधित कर कुम्हारों को देंगी तोहफा

Sun, 23 Dec 2018 02:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी अपने अमेठी दौरे के पहले चरण में रायबरेली पहुंच गई हैं। यहां पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड कार्यवाह गुलाब चंद्र वैश्य के पिता मोहनलाल के निधन पर उनके परिवारीजनों के बीच शोक संवदेना व्यक्त की।

विज्ञापन


इसके बाद केंद्रीय मंत्री अमेठी के परशदेपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगी। केंद्रीय मंत्री जनसभा को सम्बोधित करने के अलावा छतोह ब्लॉक के पास कुम्हारों को इलेक्ट्रॉनिक चॉक देंगी।

आपको बता दें कि भाजपा कांग्रेस को उनके गढ़ में ही घेरने का प्रयास कर रही है। 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायबरेली में जनसभा को सम्बोधित किया था। जिसमें उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति ईरानी लगातार अमेठी में सक्रिय रही है। जिसके लिए वह लगातार अमेठी का दौरा करती रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें