फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओवरलोड बस के इंजन से उठा धुआं, बचा हादसा

Wed, 17 Sep 2025 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इसी बस के इंजन से उठा धुआं।
विज्ञापन
लखनऊ। कमता से स्कूटर इंडिया नगर की ओर जा रही रोडवेज बस में मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यात्रियों के मुताबिक शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास बस के इंजन से धुआं उठने लगा। कई लोगों ने चालक से वाहन रोकने की मांग की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और बस को लगातार दौड़ाता रहा।
विज्ञापन

लगभग दो किमी बाद अचानक बस उतरेटिया शहीद पथ के नीचे बंद हो गई। यात्रियों का कहना है कि ओवरलोडिंग और इंजन की खराब हालत के कारण फाइन बेल्ट टूटने के साथ इंजन ओवरहीट हो गया। महिलाओं और बच्चों सहित सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस चालक बुधई राम का कहना है कि अचानक इंजन से धुआं और दुर्गंध आने पर ही बस बंद हुई।

इसी बस के इंजन से उठा धुआं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें