फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर रखी जाएगी नजर

Wed, 21 Aug 2013 11:26 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र 2013-14 के लिए बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


योजना के तहत 31 अगस्त तक स्वस्थ्य विभाग की टीम राजधानी के स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल का न केवल स्वास्थ्य परीक्षण करेगी बल्कि उनका इलाज और उनकी निगरानी भी करेगी।
योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हर बच्चे को हेल्थ कार्ड दिया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर नियमित जांच के साथ बच्चे के सेहत और स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के चलते दिए जाने वाले इलाज का भी विवरण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरएचएम के तहत संचालित इस योजना में कक्षा एक से 12 तक के सभी बच्चों को शामिल किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों में ही बच्चों के नियमित हेल्थ चेकअप, आईएफए टैबलेट, कृमिनाशक और जरूरत के अनुसार नेत्र दोष दूर करने के लिए चश्मों बांटने की भी व्यवस्था करेंगी।

शिक्षा निदेशक की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर कार्यक्रम निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें