तेजस की स्मार्ट रैक तैयार
रायबरेली स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी ने तेजस के लिए सीटिंग क्लास की जगह एसी स्लीपर क्लास वाला रैक तैयार किया है। हालांकि अभी तेजस बंद है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जब ट्रेन दोबारा पटरी पर लौटेगी तो उसमें इस रैक का इस्तेमाल किया जाएगा। दरअसल, रेलवे अब आधुनिक फीचर से लैस तेजस एक्सप्रेस को 160 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ाने व यात्रियों को सोते हुए सफर कराने की कवायद में है।
शुक्रवार को फैक्टरी से स्मार्ट तेजस के रैक रवाना किए गए। तेजस एक्सप्रेस के रैक में 10 बोगियां एसी थ्री की, चार एसी सेकेंड और एक बोगी एसी फर्स्ट की रहेगी। इसके अलावा आग व धुएं की तत्काल जानकारी मिलेगी। बोगी पर आकर्षक विनाइल शीट, जीपीएस आधारित पैसेंजर सूचना प्रणाली, अनाउंसमेंट सिस्टम, वाई-फाई इंफोटेनमेंट, मेडिकल इमरजेंसी में टॉक बैक सिस्टम, सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम होगा।