लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने राजधानी के 823 सरकारी कार्यालयों में 31 मार्च तक स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश दिए हैं। इनमें बिजली विभाग, कलेक्ट्रेट, पुलिस कमिश्नरेट, कमिश्नरी, तहसील, राजस्व परिषद मुख्यालय, विकास भवन, कृषि भवन, खनिज भवन आदि शामिल हैं।
एक्सईएन मिथिलेश कुमार, पवन वर्मा व पवन कुमार राय की निगरानी में एजेंसीकर्मी मीटर लगाएंगे। निगम की एमडी रिया केजरीवाल के 25 मार्च तक 47 सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।