फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन बनाने के लिए शिक्षा को निवेश के तौर पर देखना होगा: डॉ. दिनेश शर्मा

Tue, 10 Dec 2019 03:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन की बनाने के लिए शिक्षा को एक निवेश के तौर पर देखना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था से हम फॉलोवर तैयार कर रहे हैं इनोवेटिव लीडर नहीं। कांफ्रेंस क्लास रूम इनोवेशन की राह बनाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 11 व 12 दिसंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में स्कूल समिट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी केंद्रीय बोर्ड व माध्यमिक स्कूल हिस्सा लेंगे। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता, इनोवेशन व तकनीक के नए आयामों पर चर्चा होगी। आयोजन में विभिन्न प्रदेशों को शिक्षा सचिव, शिक्षा में काम करने वाले कॉर्पोरेट क्षेत्र के लोग व 1100 प्रधानाचार्य हिस्सा लेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। 14 दिन में खत्म होगी। 2017 में 11414 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार 7786 केंद्र बनाए जाएंगे। कुछ जिलों में कमांड सेंटर भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि हर जिले में पांच-पांच अच्छे शिक्षकों का चयन कर उनके लेक्चर रिकॉर्ड किए जाएंगे और उनको स्कूल में ऑडियो-विजुअल माध्यम से पढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले पांच साल में प्रदेश के सभी स्कूलों में गणित व अंग्रेजी की स्मार्ट क्लास लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें