बैठक में वर्ष 2023-24 के अनुमोदित बजट में सिविल कार्य मद में 1607 प्राइमरी के जर्जर भवनों के लिए 221.93 करोड़, 2522 अतिरिक्त क्लास रूम के लिए 150.05 करोड़, 199 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के जर्जर भवनों के लिए 47.63 करोड़, 3459 विद्यालयों में फर्नीचर के लिए 91.81 करोड़ सहित मरम्मत कार्य, जीर्णोंद्धार, शौचालय निर्माण आदि कार्यों के लिए कुल 1487.54 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
क्वालिटी मद में 3,669 आईसीटी लैब, 8,778 टैबलेट्स, 22,000 स्मार्ट क्लासेज के लिए 253.70 करोड़, निपुण भारत मिशन में 261.36 करोड़, लर्निंग एन्हांसमेंट प्रोग्राम (वर्क बुक्स, स्टेम लैब आदि) के तहत सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए 59.46 करोड़, खेल एवं शारीरिक शिक्षा (87,804 प्राथमिक विद्यालय एवं 46,505 उच्च प्राथमिक विद्यालय) के लिए 90.40 करोड़, डिजिटल स्टूडियो बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये सहित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान आदि के लिए 1048.57 करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में की गई है। इसी तरह अन्य मदों के लिए बजट दिया गया है।
बालिका शिक्षा मद में 209 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) के अपग्रेडेशन के लिए 957.22 करोड़, 368 केजीबीवी के फर्नीचर के लिए 110.99 करोड़, 363 केजीबीवी में डारमेट्री की सुविधा के लिए 70.676 करोड़, 43,122 विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण के लिए 21.561 करोड़ सहित भोजन, लॉजिंग, सिक्योरिटी आदि के लिए कुल 1734.46 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सेकंडरी एजुकेशन (रिकरिंग) मद में टीचर ट्रेनिंग के लिए 57.01 करोड़, वोकेशनल एजुकेशन के लिए 40.18 करोड़, 2389 विद्यालयों में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के लिए 31.72 करोड़ रुपये सहित अध्यापकों के वेतन, खेल गतिविधियों, इनोवेशन आदि के लिए कुल 329.08 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी तरह अन्य मदों के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।