फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में बनेंगे स्मार्ट क्लास रूम, प्रत्येक स्कूल पर 30 से 50 हजार रुपये आएगी लागत

Fri, 04 Sep 2020 11:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों की कक्षाओं को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में प्रोजेक्टर, टीवी व अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसमें समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत जन सहभागिता के जरिए स्मार्ट क्लास रूम बनाने के लिए डिजिटल उपकरणों के तकनीकी विवरण का जिक्र किया गया है। 

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि अगले कुछ महीने में चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को स्मार्ट बना दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक स्कूल पर महज 30 से 50 हजार रुपये की लागत आएगी। सरकार ने तकनीकी व प्रशासनिक व्यवस्था कर दी है।

उन्होंने बताया कि सभी बीएसए को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारियों के मार्गदर्शन में सामुदायिक सहभागिता से स्कूलों को स्मार्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास रूम होने से शिक्षकों को भी पढ़ाने के लिए डिजिटल मंच मिलेगा। साथ ही, ई-लर्निंग से विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि बढ़ेंगी और स्कूलों में वातावरण भी अच्छा बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें