फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के बाद यूपी के ये 13 शहर स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल

Wed, 25 May 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की स्मार्ट सिटी मिशन योजना की दौड़ में रायबरेली और मेरठ भी शामिल हो गए हैं। लखनऊ के चयन के बाद यूपी से स्मार्ट सिटी की दौड़ में 13 और शहर हैं। मंत्रालय ने मंगलवार को रायबरेली व मेरठ को भी दूसरे चरण में स्मार्ट सिटी के लिए होने वाले मूल्यांकन में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन के लिए शहरों के मूल्यांकन के लिए 15 पैरामीटर तय किए थे। इसके आधार पर ‘क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र’(आरसीयूईएस) ने एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले यूपी के 60 शहरों का आकलन कराया था। 

इसमें कुल 13 शहर ही स्मार्ट सिटी बनने लायक नंबर हासिल कर पाए थे। रायबरेली व मेरठ को समान अंक मिला था। इस वजह से इन दोनों शहरों के बीच टाई हो गया था। हालांकि, केंद्र ने राज्य सरकार से दोनों में से किसी एक शहर का नाम भेजने को कहा था लेकिन राज्य सरकार ने इनमें से किसी का नाम प्रस्तावित नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ये 14 शहर होंगे शामिल

डेमो प‌िक
राज्य सरकार की ओर से सिर्फ 11 शहरों का ही नाम स्मार्ट सिटी के लिए प्रस्तावित किया गया था। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को रायबरेली और मेरठ को भी स्मार्ट सिटी में शामिल होने लायक शहर मानते हुए प्रस्ताव भेजने की स्वीकृति दे दी है। लिहाजा अब यूपी के 14 शहर स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल हो गए हैं। हालांकि, अंतिम चयन दूसरे चरण के मूल्यांकन के बाद ही होगा।

नगर व‌िकास सच‌िव श्रीप्रकाश स‌िह का कहना है, केंद्र के निर्णय के बाद रायबरेली और मेरठ के लिए भी स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव तैयार करने के वास्ते संबंधित निकायों से कह दिया गया है। अन्य 11 शहरों के साथ ही इन दोनों शहरों का प्रस्ताव भी 30 जून तक तैयार कर केंद्र को भेजा जाएगा। 

इन 13 शहरों के लिए बनेगा प्रस्ताव
- सहारनपुर, गाजियाबाद, आगरा, झांसी, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, अलीगढ़, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, रायबरेली व मेरठ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें