फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
लखनऊ। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह (64) की बृहस्पतिवार को हार्ट अटैक के बाद इलाज के दौरान महानगर स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह एलडीए से सेवानिवृत्त होने के बाद करीब एक साल से स्मार्ट सिटी कंपनी में महाप्रबंधक के पद पर कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

अजय कुमार सिंह रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचे थे। सीने में दर्द की शिकायत होने पर कर्मचारी उनको कर्मचारी महानगर स्थित मिड लैंड अस्पताल ले गए। वहां ऑपरेशन कर स्टंट डाला गया। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे उनको दोबारा अटैक आ गया, जिसमें उनकी जान चली गई। जानकारी के बाद नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित तमाम अधिकारी अस्पताल और उनके घर पर पहुंचे। स्मार्ट सिटी के प्रभारी अपर नगर आयुक्त ललित कुमार के अनुसार, अजय कुमार सिंह का निवास गोमती नगर विकास खंड पांच में दयाल पैराडाइज के पास है। परिवार में पत्नी और एक बेटा व एक बेटी हैं। बेटा फिलहाल इंग्लैंड में है। वह दो दिन बाद आएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें