फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राशन कार्ड की यूनिटों की ई केवाईसी में सुस्ती

Tue, 04 Feb 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड की सभी यूनिटों की ई केवाईसी को अनिवार्य किए जाने के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। शासन से इसके लिए समय बढ़ाए जाने और आपूर्ति निरीक्षकों व कोटेदारों को नोटिस देने के बाद भी प्रगति में सुधार नहीं आ रहा है। हाल यह है कि अब तक पांच लाख से अधिक यूनिटों की ई केवाईसी नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में पात्रों के नाम राशन कार्डों से डिलीट भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


जिले में 5,52,675 राशन कार्ड में 22,45,225 यूनिटें हैं। सभी यूनिटों की ई-केवाईसी कराने के आदेश दिए गए हैं। पूर्व में शासन से तीन माह का और समय भी दिया, लेकिन कोटेदार और आपूर्ति निरीक्षक लापरवाह रवैया अपनाए हैं। अब तक जिले में करीब 17 लाख यूनिटों की ही ई-केवाईसी की गई है। पांच लाख से अधिक यूनिटों की ई-केवाईसी बाकी है।

समीक्षा में शत प्रतिशत से कम ई-केवाईसी कराने वाली शहर में 10, सतांव में 25, राही में 20, बछरावां की सात अमावां की एक, बछरावां की तीन, छतोह की छह, ऊंचाहार में तीन, शिवगढ़ में आठ, सरेनी में चार, सलोन में 18 समेत कोटे की 115 दुकानदारों को नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन


आपूर्ति निरीक्षकों को भी नोटिस देकर सुधार लाने के आदेश दिए गए, लेकिन प्रगति में सुधार नहीं हो रहा है। समय से ई केवाईसी न होने से पात्रों के नाम राशन कार्डों से डिलीट भी हो सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षकों व कोटेदारों को पूर्व में नोटिस दिया गया है। प्रगति में सुधार न आने व पात्रों के नाम राशन कार्ड से डिलीट होने पर कोटेदार व आपूर्ति निरीक्षक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें