फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भुगतान की सुस्त रफ्तार, चार हजार माताओं को धनराशि का इंतजार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के भुगतान की रफ्तार सुस्त है। लखनऊ में हजार से अधिक लाभार्थी धनराशि के भुगतान की राह देख रही हैं। हालांकि, विभाग अन्य जिलों की अपेक्षा लखनऊ में भुगतान की स्थिति बेहतर होने का दावा कर रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 4,044 महिलाओं को करीब 1.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

योजना में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले बच्चे के जन्म पर पांच हजार रुपये की धनराशि किस्तों में दी जाती है। अगर दूसरा बच्चा बालिका है तो छह हजार रुपये दिए जाते हैं। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संचालित इस योजना के लाभ के लिए गर्भवती को आवेदन करना होता है। लखनऊ में वित्तीय वर्ष 2026-27 में 8,840 लाभार्थियों ने आवेदन किए थे। जांच के बाद बाल विकास परियोजना अधिकारियों की ओर से 8,647 आवेदन आगे बढ़ाए गए। इनमें से 4,044 महिलाओं को भुगतान किया गया है। 4,603 महिलाओं को भुगतान का इंतजार है। डीपीओ श्रेयष कुमार ने बताया कि जनपद के लिए निर्धारित माह के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। भुगतान की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इसे निदेशालय स्तर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें