फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निर्माण की रफ्तार सुस्त, ठेकेदार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शनिवार को बंधा रोड और जोन-सात में निर्माणाधीन आरआर वर्कशॉप के साथ अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। कॉलेज में निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अपेक्षित तेजी न आने पर ठेकेदार को डिबार करने पर भी विचार करने के लिए कहा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने आरआर वर्कशॉप में निर्माण की प्रगति और उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद जोन-छह स्थित कश्मीरी मोहल्ला स्कूल पहुंचे और विद्यार्थियों के विज्ञान व क्राफ्ट मॉडल देखे। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें