फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरएसजी अकादमी आठ विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आरएसजी क्रिकेट अकादमी ने मो. नवाब मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में मनोज क्रिकेट अकादमी को आठ विकेट से हराया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मनोज क्रिकेट अकादमी की टीम 20.2 ओवर में 66 रन पर सिमट गई। सौरभ तिवारी ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। आरएसजी की ओर से राम दीक्षित ने 20 रन देकर चार विकेट झटके। अभिषेक सोनी ने छह रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में आरएसजी अकादमी ने 10.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज वरुण राय ने नाबाद 43 रन बनाए। राम दीक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें