फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमसफर एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें कल से फिर पटरी पर, रिजर्वेशन शुरू

Fri, 11 Sep 2020 11:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस, एसी स्पेशल और हमसफर एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनों शनिवार से पटरी पर लौट आएंगी। गुरुवार से रिजर्वेशन शुरू हो गया। तत्काल आरक्षण की सुविधा शुक्रवार से मिलेगी। ट्रेनों का मेंटेनेंस व फ्यूमिगेशन भी करवाया गया, ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।

विज्ञापन


शताब्दी एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और अवध-आसाम सहित अन्य गाड़ियों में ऑनलाइन रिजर्वेशन ज्यादा हुआ है। इसके बावजूद काफी सीटें अब भी खाली हैं। 

Trending Videos

तत्काल आरक्षण आज से, लगेगी अतिरिक्त फोर्स 

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
चारबाग आरक्षण केंद्र पर शुक्रवार सुबह 10 बजे से तत्काल काउंटर खुल जाएगा। दलालों पर लगाम लगाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया जाएगा।   

ऑनलाइन बुक हुए टिकट
रिजर्वेशन खुला  तो चारबाग आरक्षण केंद्र पर यात्री कम रहे, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग पर जोर रहा। शताब्दी की चेयर कार में 800 से ज्यादा और ऐसी एक्सप्रेस में 350 से ज्यादा सीटें रिक्त रहीं। 
 
विज्ञापन

ये ट्रेनें दौड़ेंगी लखनऊ जंक्शन से

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी स्पेशल, लखनऊ-नई दिल्ली एसी स्पेशल, वाराणसी सिटी- लखनऊ जं. कृषक स्पेशल, हमसफर स्पेशल, गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम स्पेशल, धनबाद- फिरोजपुर गंगा सतलज स्पेशल, डिब्रूगढ़-अमृतसर स्पेशल। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें