फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: बस खड्ड में पलटी, 16 घायल

Thu, 05 Mar 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानपारा (बहराइच)
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच से यात्रियों को लेकर उर्रा जा रही एक बस नानपारा चीनी मिल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार तीन बच्चों समेत 16 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत नाजुक है। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हादसे का कारण बस का एक्सल टूटना बताया जा रहा है।

बहराइच के नानपारा से एक बस गुरुवार दोपहर दो बजे के आसपास यात्रियों को लेकर उर्रा के लिए रवाना हुई।

बस जब बहराइच-नानपारा मार्ग पर कोतवाली नानपारा अंतर्गत चीनी मिल के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। बस में 65 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तत्काल सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। हादसे में आलोक गिरि (28), किस्मत जहां (40), जुबेर अहमद (20), नागेंद्र (7), ताहिरा (20), चुलवा देवी (46) निवासी खैरी समैसा, मुनीजर (45), सुशीला (40), मनीष (5), शिवम (6), मनीराम (30) निवासी गंगापुर, निर्मला (40) और तारा देवी (43) समेत 16 लोग घायल हुए हैं।

इनमें आलोक गिरि, जुबेर और मुनीजर की हालत गंभीर है। मौके पर प्रभारी निरीक्षक आरडी चौहान भी दलबल के साथ पहुंच गए।

घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल हुए तीनों यात्रियों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें