लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर स्काई यूथ फाउंडेशन ने युवा प्रतिभाओं को सम्मान देने के साथ उन्हें पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल की। संस्था ने स्काई यूथ अवॉर्ड 2026 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली छह प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
पुरस्कार पाने वालों में भूगर्भ वैज्ञानिक आशीष पाल, फिल्ममेकर सौरभ मिश्रा, केकेसी कॉलेज के पूर्व छात्र सुयश मिश्रा, एस्ट्रोफोटोग्राफर उत्कर्ष मिश्रा, राघवी गुप्ता और बाल नवोन्मेषक मो. अनस शामिल रहे। मुख्य अतिथि रीजनल साइंस सिटी के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक केके चटर्जी रहे। प्रो. एसपी शुक्ला और केकेसी प्राचार्य मेजर कौशल किशोर मिश्रा विशिष्ट अतिथि रहे। स्काई ग्रीन आर्मी के तहत केकेसी महाविद्यालय के 100 विद्यार्थियों और शिक्षकों को पौधे दिए गए। इन्हें तीन महीने तक इन पौधों की देखभाल करनी होगी। सफल प्रतिभागियों को स्काई ग्रीन सोल्जर के रूप में जोड़ा जाएगा।