फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक व युवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना के रुचिखंड निवासी महंश तिवारी (24) और गौतमपल्ली के बंदरियाबाग निवासी कशिश (22) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

महंश तिवारी इलाके के एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। उनके बड़े भाई यश तिवारी इसी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। यश के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब छह बजे महंश ने घर की पहली मंजिल पर कमरे में फंदा लगा लिया। परिजन उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है।
वहीं, कशिश एमए की पढ़ाई कर रही थी। परिवार में मां मेहरजहां और भाई आशिफ हैं। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। पिता शमशाद के मुताबिक मंगलवार रात करीब नौ बजे घर पहुंचे तो कशिश के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखने पर उसे फंदे से लटका पाया। पड़ोसियों की मदद से कशिश को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें