फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत, छह की दर्दनाक मौत

Sun, 31 May 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर बोलेरो और ट्रक की भीषण भिड़ंत में आईटीआई के तीन अधिकारियों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक इंजीनियर घायल हो गया।
विज्ञापन


मरने वालों में जीप चालक भी शामिल है। सभी लोग बस्ती जिले में अपने दोस्त के बेटे की बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।

शहर के नेहरू नगर निवासी एनपी वाजपेयी के बेटे की बारात शुक्रवार को बस्ती जिले गई थी। शादी में शामिल होने के बाद आईटीआई के अधिकारी और कर्मचारी जीप से वापस लौट रहे थे। जीप पर कुल सात लोग सवार थे।

सुबह जैसे ही जीप रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के सिधौना गांव के पास पहुंची, वैसे ही सामने से मौरंग लादकर आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि जीप के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

इनकी हुई मृत्यु

एसपी मोहित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एससी चौधरी और मिल एरिया और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।

काफी मशक्कत के बाद जीप में फंसे लोगों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक दर्दनाक हादसे में दूरभाष नगर निवासी एवं असिस्टेंट मैनेजर धीरेंद्र कुमार शुक्ला (45), असिस्टेंट इंजीनियर दीपक शर्मा (56), इलेक्ट्रिशियन कृपा शंकर पांडेय (52), कर्मचारी राजकमल (56), आईटीआई से रिटायर्ड वित्त एवं लेखाधिकारी एवं लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई निवासी ललित कुमार श्रीवास्तव (59) और भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे जिजुवा मजरे बेलागुसीसी गांवं निवासी जीप चालक रामराज (22) की मौत हुई है।

आईटीआई में तैनात इंजीनियर गोपेश अवस्थी (54) घायल हुए हैं। उनका  जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिल एरिया थानेदार अरुण शुक्ला का कहना है कि ट्रक फैजाबाद जिले का है। ट्रक चालक फरार हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें