फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus UP: छह नए मरीज, 51 संक्रमित, लॉकडाउन के उल्लंघन पर अब तक 3710 एफआईआर 

Sat, 28 Mar 2020 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के छह नए मरीज मिले हैं। इससे प्रदेश में इनकी संख्या बढ़कर 51 हो गई है। चार मरीज नोएडा में जबकि बुलंदशहर व आगरा में एक-एक मरीज पॉजिटिव मिला है। नोएडा में अब तक 18 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। आगरा में 10, लखनऊ में 8, गाजियाबाद में 5, पीलीभीत में दो, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, बनारस, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत व बुलंदशहर में एक-एक मरीज संक्रमित हैं। 

विज्ञापन


राज्य संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार तक कोराना वायरस संक्रमण से प्रभावित देशों से आए 46092 यात्रियों की पहचान की गई। इनमें 4434 यात्रियों की शुक्रवार को पहचान की गई है। सभी को होम क्वारंटीन में रखा गया है। 137 को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 1994 ऐसे लोगों की पहचान की गई है तो पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे। इन सभी का स्वास्थ्य ठीक है।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हरियाणा के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे अपने राज्यों में रहने वाले यूपी के नागरिकों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था करें। योगी ने कहा कि इन सभी व्यवस्थाओं का खर्च वहन हम करेगें। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी कोरोना वायरस की इस जंग में प्रदेश सरकार के साथ है। उन्होंने आगे सीएम योगी को यह भी लिखा है कि सरकार सुनिश्चित करे कि योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंच पाए। 

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर यूपी में अब तक 3710 एफआईआर दर्ज
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शुक्रवार शाम तक यूपी में 3710 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की है कि जो लोग जहां पर हैं वो वहीं रहें। इसके बाद भी लोग सड़कों पर निकल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें