फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई, आठ दिन से लखनऊ में नहीं मिला एक भी मरीज

Fri, 27 Mar 2020 10:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : Instagram
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। कनिका की तरह ही केजीएमयू में भर्ती सभी सातों मरीजों की हालत ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन


वहीं, लखनऊ में शुक्रवार को भी कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। इसके पहले गुरुवार को पांच लोगों के सैंपल लिए गए थे। इन सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
आठ दिनों बाद भी लखनऊ में एक भी पॉजिटिव केस न पाए जाने से अफसरों ने राहत की सांस ली है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 14 अन्य लोगों के सैंपल लिए हैं और उन्हें जांच के लिए केजीएमयू की लैब में भेजा है।

केजीएमयू में भर्ती 7 पॉजिटिव मरीजों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। हालांकि, अभी उनकी रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आई है।  केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लैब में 59 लोगों की जांच की गई सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें