फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC में रिटायर्ड आईपीएस आलोक सहित छह सदस्य नियुक्त, भर्तियों का रास्ता साफ

Tue, 13 Nov 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग में रिक्त सात सदस्यों के पदों में से छह पर नियुक्ति कर दी है। अवकाश प्राप्त आईपीएस अधिकारी आलोक प्रसाद और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के प्रोफेसर राजवंत राव सहित छह सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इससे आयोग में भर्तियों से जुड़ी कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले महीने ही आयोग में रिक्त सभी सात सदस्यों के पदों पर नियुक्ति को एक साथ मंजूरी दी थी। लेकिन, चयनित सदस्यों से जुड़े सत्यापन व अन्य वजहों से इस कार्य में करीब 12 दिन बीत गए और आदेश जारी नहीं हो सके। इससे युवाओं में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही थी।

‘अमर उजाला’ ने 12 नवंबर के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद शासन ने संतोषजनक सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त सात में से छह सदस्यों की नियुक्ति से जुड़ी कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला किया।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल ने बताया कि देवरिया के दिनेश चंद्र सिंह, लखनऊ से श्याम प्रकाश श्रीवास्तव और अवकाश प्राप्त आईपीएस अधिकारी आलोक प्रसाद, मेरठ की सुशीला, गोरखपुर के प्रो. राजवंत राव और ऊधम सिंह नगर के रामजी मौर्य को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें