फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जानकीपुरम में जलभराव की जांच के लिए छह सदस्यीय टीम गठित

विज्ञापन
जानकीपुरम में हुआ था जलभराव। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम में करीब 20 दिन पहले हुए जलभराव की वजह कई जगहों पर नाला-नाली का सीवर से जुड़ना पाया गया है। इसकी जांच के लिए छह सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने मंगलवार को इसका आदेश जारी किया।
विज्ञापन

16 अगस्त को चार घंटे की जोरदार बारिश में जानकीपुरम में भीषण जलभराव हुआ था। शासन स्तर पर भी यह मामला उठा था। क्षेत्रीय विधायक नीरज बोरा ने मौके का दौरा कर नाराजगी जताई थी। 22 अगस्त को नगर आयुक्त ने इस मामले को लेकर बैठक की थी। इसमें यह सामने आया कि नाली का पानी सीवर में जुड़ने से सीवर चोक हो गया। इससे जलभराव की समस्या और बढ़ गई। निर्णय लिया गया कि जानकीपुरम सेक्टर-1, 2 और 3 में कहां-कहां सीवर और नाली कनेक्ट हैं, उनकी जांच की जाएगी और फिर अलग किया जाएगा। समिति इन स्थलों को चिह्नित करेगी।
जांच टीम के सदस्य
समिति के अध्यक्ष जलकल विभाग जोन तीन के अधिशासी अभियंता हैं। नगर निगम जोन तीन के अधिशासी अभियंता, जलकल विभाग जोन तीन के अवर अभियंता, सुएज कंपनी के जोन तीन के इंचार्ज और इलाके की टीम के लीडर सदस्य बनाए गए हैं।

जानकीपुरम में हुआ था जलभराव।- फोटो : File Photo

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें