फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रामकी के कर्मचारियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते सफाईकर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड में काम करने वाली निजी कंपनी के कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।आरोप लगाया कि लखनऊ स्वच्छता अभियान (रामकी) कंपनी उत्पीड़न कर रही है और कम वेतन दे रही है।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी पर्याप्त संसाधन नहीं देती। ट्रैक्टर, ट्रॉली और लोडर जैसी मशीनों के लिए चालक नहीं हैं। इसके बावजूद उनसे काम कराया जाता है और समय पर वेतन भी नहीं मिलता। कर्मचारी रेशमा ने बताया कि वह सुबह चार बजे अंगूठा लगाती हैं, मगर जाने का समय तय नहीं है। दो महीने तक वेतन नहीं मिलता, जिससे परेशानी होती है। कर्मचारी अर्जुन ने कहा कि कंपनी कम कर्मचारी लगाती है और हर कर्मचारी से 2-3 हजार रुपये की वसूली का दबाव बनाती है। धमकी देती है कि पैसा न देने पर उन्हें हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें