फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल चिकित्सा विवि व 6 मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य जल्द होंगे शुरू, 18 माह में करना होगा निर्माण

Tue, 09 Feb 2021 01:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में अटल चिकित्सा विश्वविद्यालय और छह मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इनके निर्माण के लिए तय रेट से छह फीसदी कम दरों पर टेंडर आए हैं। ठेका लेने वाली फर्म को 18 महीने के भीतर इनका निर्माण पूरा करना होगा। वहीं सात अन्य मेडिकल कॉलेजों के भवन के निर्माण के लिए टेंडर तय रेट से ज्यादा दरों पर आए हैं। इनके लिए पीडब्ल्यूडी दोबारा टेंडर आमंत्रित करेगा।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी ने कुछ समय पहले लखनऊ में अटल चिकित्सा विवि और 13 अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की थीं। औरेया और कुशीनगर में भवन निर्माण की लागत 263-263 करोड़ रुपये, कानपुर देहात में 265 करोड़ रुपये, ललितपुर में 272 करोड़ रुपये, सोनभद्र में 233 करोड़ रुपये, सुल्तानपुर में 251 करोड़ रुपये भवन की लागत तय की गई है। अटल चिकित्सा विवि की लागत 188 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। सबसे कम रेट पर (एल-1) काम का प्रस्ताव देने वाली फर्म को ठेका दिया जाएगा।

टेंडर में एल-1 औरेया के लिए 252 करोड़, कुशीनगर के लिए 255 करोड़, कानपुर देहात के लिए 251.50 करोड़, ललितपुर के लिए 268 करोड़, सोनभद्र के लिए 222.91 करोड़, सुल्तानपुर के लिए 236 करोड़ और अटल चिकित्सा विवि के लिए 184.89 करोड़ रुपये का रेट आया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, इन स्थानों पर शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिससे अगले 18 महीने में भवन बनकर तैयार हो सके।
विज्ञापन


जबकि चंदौली, पीलीभीत, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, कौशांबी और बिजनौर के मेडिकल कॉलेजों के भवन के लिए तय दरों से ज्यादा रेट पर टेंडर आए हैं। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि इनके लिए शीघ्र ही दोबारा टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें