फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह लाख ठगे

Mon, 30 Mar 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रेलवे में चतुर्थ श्रेणी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। ठाकुरगंज निवासी कमाल हैदर ने मुर्गखाना निवासी अफसाना और धर्मेंद्र कुमार तिवारी पर छह लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर ठाकुरगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कमाल हैदर के अनुसार, उनकी परिचित अफसाना ने उन्हें धर्मेंद्र कुमार तिवारी से मिलवाया। अफसाना ने धर्मेंद्र को रेलवे में अधिकारी बताया। दोनों ने रेलवे में नौकरी लगवाने का दावा किया। इसके लिए 12 लाख रुपये मांगे। कमाल ने अपने बहनोई के लिए चतुर्थ श्रेणी नौकरी के लिए आठ लाख रुपये दिए। हालांकि, उनके बहनोई रिजवान को नौकरी नहीं मिली। जब कमाल ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने चेक से दो लाख रुपये लौटा दिए। बाकी बचे छह लाख रुपये लौटाने में आरोपी आनाकानी करने लगे।
दबाव में धर्मेंद्र ने कमाल और अफसाना के नाम पर एक प्लॉट की संयुक्त रूप से रजिस्ट्री कर दी। रुपये लौटाने का वादा करने के बावजूद कमाल को रुपये नहीं मिले। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और धमकी भी दी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, मारपीट व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें